सोने की खरीदी कैसे करें? भाव कैसे निकाले? 22,23,24 कैरेट गोल्ड क्या है? । How to buy gold?

नमस्कार दोस्तो, अगर आप भी सोने या चांदी की खरीदी करना चाहते हैं। और गोल्ड से जुड़ी कोई जानकारी आपको नहीं है? जैसे कैरेट का मतलब क्या है? सोने की शुद्धता कैसे जाने? हॉलमार्किग का क्या मतलब है? कौन से कैरेट का गोल्ड खरीदना बेहतर रहेगा? ऐसी A to Z जानकारी आज में आपको इस पोस्ट में देने वाला हूं। लेकिन दोस्तो आपको इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ना और समझना होगा। अगर आपको गोल्ड के बारे में कुछ नहीं पता है तो में आपको शर्त लगा के बोल सकता हूं कि इस आर्टिकल को देखने के बाद आप इतने एक्सपर्ट बन जायेगे कि आपको कोई ठग नहीं पाएगा। चलिए तो बड़ी बारीकी से इसको समझते है।

सबसे पहले तो जानते है कि गोल्ड क्या है?

दोस्तो सोना एक धातु या तत्व है। जो प्राकृतिक रूप से पाया जाता हैं। सोना सीमित संख्या मे पाया जाता है। और इसको खदानों से निकालने में कड़ी मेहनत लगती है इसी वजह से सोना इतना मूल्यवान है। 

अब बात करते है कि सोने की खरीदी कैसे करे?

गोल्ड खरीदने से पहले आपको सोना का मार्केट रेट कितना है ये पता करना होगा । इसके लिए आप Golden India यूट्यूब चैनल को देख सकते हैं, जहां आपको प्रतिदिन सोने चांदी के ताजा ओर सटीक दाम की जानकारी मिलती है।

वैसे अलग राज्यों मे सोने के भाव में मामूली बदलाव होता है। तो को भाव आप समाचार या पेपर में देखते है उसमे और ज्वैलर्स के भाव में थोड़ा बदलाव हो सकता है। 

जब भी आप गोल्ड के गहने खरीदे तो हॉलमार्किंग और कैरेट का जरूर ध्यान दे। जिससे आपको सोने की शुद्धता का पता चल सके।

अब जानते है कि कैरेट क्या होता है?

दोस्तो मिलावट के आधार पर गोल्ड को अलग अलग कैरेट मे बाटा गया है उसी को ज्वेलर्स कैरेट कहते है। जैसे सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है उसके बाद 23,22,18,14 कैरेट के गोल्ड आते है।

24 कैरेट सोना गोल्ड बिस्कुट मे पाया जाता है जोकि 99.99 शुद्ध सोना होता है। 23 कैरेट सोना 95.8 प्रतिशत शुद्ध होता है 22 कैरेट सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। सोने के गहने 24 कैरेट मे नहीं बनते है वे आपको 23,22,18,14 आदि के कैरेट मे ही मिलेगे। 

Halmarking क्या है?

Halmarking सोने के गहने पर लगने वाली मुहर है जिसको Bureau of Indian Standard के तहत लगाया जाता है। भारत सरकार के द्वारा देश भर में ऐसी लैब्स मौजूद है जो सोने के गहने की परख करके जांच के अनुसार मुहर लगाती है जोकि एक सरकारी गारंटी का काम करती हैं।

सरकार ने इसको 15 जून 2021 से अनिवार्य कर दिया है। इसलिए bis हॉलमार्किंग अब एक कानून बन चुका है। ज्वैलर्स बिना हॉलमार्किंग किए गोल्ड नहीं बेच सकते है।

सोने के गहने पर कितना GST लगता है?

अगर आप सोने के गहने बनवाते है तो 3 प्रतिशत GST सोने के गहने पर देना होता हैं। इसके अलावा सोने के गहने को बन्नाने के लिए ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज लेता है । मेकिंग चार्ज यानी की गोल्ड को बनाने का चार्ज हरेक सुनार का अलग अलग होता है ये 2-5 प्रतिशत के बीच में होता है ओर इसके उपर भी 5 प्रतिशत GST लगता है।

सोने के गहने कहा से खरीदे?

सोने के गहने खरीदने के लिए आप अपने लोकल एरिया के भरोसेमंद ज्वैलर्स को चुन सकते है अगर आपको Customized Design का गहना बनवाना है तो आप 3-4 सुनार से उसका एस्टीमेट निकलवा के रखे और फिर को आपको सही लगे, उससे ज्वेलरी बनवाए। एस्टीमेट निकलवाते समय ये जरूर ध्यान रखे कि आपकी ज्वैलरी कौन-से कैरेट मे बनेगी, मेकिंग चार्ज क्या होगा, हॉलमार्क, Inovice, फाइनल रेट ये सब चीजें देखकर ज्वैलरी बनवाए।

सोने के गहने की कीमत कैसे निकाले ?

मान लीजिए कि आपने 10 ग्राम में 22 कैरेट गोल्ड की चेन बनाने का ऑर्डर दिया है। तो सबसे पहले आपको चेन का रेट जानना होगा।

मान लेते है की अभी 24 कैरेट सोने का भाव ₹47000 प्रति 10 ग्राम है । हमारी चेन 22 कैरेट की है तो हम 22 कैरेट का भाव निकालेंगे । ₹47000 भाग 24 कैरेट से करेंगे तो हमको एक कैरेट का भाव मिला ₹1958.33 मिला X 22 कैरेट = ₹43083.33 प्रति 10 ग्राम हमारी चेन का रेट आ चुका है। इसमें 3 % GST एड करने पर भाव ₹44375.82 होगा, इस चेन को बनाने में मेकिंग चार्ज भी लगेगा। मान लेते है कि वो ₹1000 With 5% GST के साथ है तो इसको भी इसमें एड कर देते है। ₹45375.82 रुपए प्रति 10ग्राम हमारी चेन का फाइनल रेट मिलेगा।


दोस्तो, उम्मीद है आपको सोने की खरीदारी करने से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल गए है। कि सोने के गहने का भाव कैसे निकाले, सोने मे 22, 23, 24 कैरेट गोल्ड का मतलब, सोने पर हॉलमार्किग क्या है इत्यादि। अगर कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे।

No comments:

Powered by Blogger.