Smart Ladki ko impress kaise kare ? खूबसूरत लड़की को इंप्रेस करने के मॉर्डन तरीके।

चेतावनी: किसी भी लड़की को इंप्रेस करने के ये तरीके मॉर्डन और कारगर है लेकिन ध्यान रहे इनका इस्तेमाल करते समय किसी भी लड़की से जबर्दस्ती न करे । 

Ladki ko impress kaise kare

हर लड़की का स्वभाव, इच्छाएं, लाइफस्टाइल अलग प्रकार की होती है इसलिए हर तरीका हर लड़की को इंप्रेस करने में लागू हो, ये जरूरी नही है। स्मार्ट फोन के जमाने में लड़कियां भी अत्यधिक स्मार्ट हो चुकी है। अगर आपको स्मार्ट लड़की को इंप्रेस करना है, तो थोड़े मॉर्डन तरीके आजमाने होंगे, वरना पुरानी चीज़े तो हर कोई जानता और करता है। 


खूबसूरत लड़की को इंप्रेस करने के लिए हम आपको जो तरीके बता रहे है वो हर कोई नही बताएगा क्योंकि बहुत कम लोग है जो वास्तविकता में स्मार्ट लड़कियों को इंप्रेस करने में माहिर होते है। ये पोस्ट ऐसे ही लोगों के तरीकों का निष्कर्ष है, जोकि आजतक लड़कियों को इंप्रेस करने में सफलता के उच्चतम शिखर को चुम चुके है, इसलिए इस पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़ना मतलब, आपका 99% काम हो गया समझो। बाकी 1% आपको करना है ।


स्मार्ट लड़की को इंप्रेस कैसे करे? ( Ladki ko impress kaise kare - Hindi)


1) खुद को स्मार्ट बनाए ।

• हेयर स्टाइल

स्मार्ट लड़की पटाने के लिए अपनी हेयर स्टाइल पर काम करे। हेयर स्टाइल कोई भी रखे लेकिन वैसी हो, जो आपके चेहरे पर सूट करे।अगर लंबे बाल भी रखो तो उनकी कटिंग सही तरीके से मेंटेन रखे । 

• मूछ दाढ़ी

इनसे मूंह की शोभा बढ़ती है। हालाकि कुछ लडको पर साफ दाढ़ी मूछ भी जचती है। दाढ़ी मूछ रखनी है, तो वो फैशन चुने जो लेटेस्ट ट्रेंड में चल रही है लेकिन ये ध्यान रखना की उसको समय समय पर मेंटेन रखे।

• कपड़े

कपड़े जो भी पहनो लेकिन वे साफ सुतरे होने जरूरी है। अगर नामी ब्रांड के अफोर्ड कर सकते हो तो बेहतर , लेकिन कोई जरूरी नही। जरूरी सिर्फ कपड़ो का साफ होना चाहिए। हां लेकिन कपड़ो का फैशन एंड कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना जरूरी है।


2) स्वभाव अच्छा रखें।

लड़की से बात करते समय अपने स्वभाव पर ध्यान दे। जोभी कहे फुल कॉन्फिडेंस से कहे। अपने आप को एक मजबूत और बात पर टिके रहने वाला बनाए। जिससे कि कोई भी लड़की आपकी बातों पर विश्वास करें। गलत को गलत और सही को सही सीधा मुंह पर कहने वाले बने। 


• मजाकिया बाते

जब भी लड़की से बात करें, तब बीच बीच जोक्स या जो उनको सही लगे वैसा मजाक जरूर करे। इससे वे आपसे लंबे समय तक बात करेगी।


• तारीफ के पुल

लड़कियों को उनकी तारीफ सुनना पसंद है क्योंकि ये चीज़े उन्हें थोड़ा स्पेशल फील करवाती है। इसलिए जब वे कोई नई बात आपसे करें तो उनकी बात पर तारीफ जरूर करें।लेकिन ध्यान रहे कि हर बात पर तारीफे ना करे। 


• छोटो को इज्जत दे 

लड़की को इंप्रेस करने के लिए लोगों की इज्ज़त करना सीखे। हर छोटे से छोटे व्यक्ति की रिस्पेक्ट करे। याद रहे आपका स्वभाव लंबे समय अंतराल में जैसा जादू कर सकता है वह शायद किसी और तरीके से नही हो सकता। 


3) उर्जावान बने।

लड़कियों को ऊर्जावान लड़के अधिक पसंद आते है। इसलिए हर काम को करने में अपनी ऊर्जा का पूर्ण इस्तेमाल करें। निराशावादी लोगों से दूर रहे और जब भी लड़की के आस पास हो, तब पूर्ण से ऊर्जा कार्य करे।


4) स्वास्थ्य पर ध्यान ।

आपको हेल्थी भोजन लेना चाहिए जिससे कि शरीर तंदुरस्त बना रहे। इसके लिए आप फिटनेस Gym का सहारा ले। वरना रोज घर में थोड़ी बहुत कसरत करे। और इतनी कसरत अवश्य करे जिससे कि मोटापा आपको ना घेर सके।


5) लड़की की सहेली ।

लड़की की सहेली मैसेंजर से कम नही। पक्की सहेली के साथ लड़की ज्यादा कंफर्ट फील करती है और उनकी बात भी मान लेती है। इसलिए लड़की को इंप्रेस करने के साथ ही उनकी सहेली से भी अच्छा बर्ताव रखें।


6) जल्दबाजी ना करें।

लड़की को इंप्रेस करना एक दिन का काम नहीं है इसलिए आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए वरना बात बिगड़ सकती है। लड़की को आपको समझने का समय दे। तुरंत किसी भी निष्कर्ष पर ना पहुंचे।


7) इनफ्लुएंसर को खोजें।

स्मार्ट लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपको इस व्यक्ति को खोजना होगा जिसकी बात पर वो लड़की विश्वास करती हो या जिस व्यक्ति से लड़की प्रेरित हो। जैसे कि लड़की के माता पिता, भाई, सहेली, को-वर्कर या कोई अन्य व्यक्ति।


आपको उस इनफ्लुएंसर व्यक्ति के अंदर गहरी सकारात्मक छाप बनानी पड़ेगी। जिससे कि आपके विषय में चर्चा होने पर वह व्यक्ति भी लड़की के सामने आपकी तारीफ करें।


8) इच्छा के खिआफ ना जाए।

अगर जल्दी किसी लड़की को इंप्रेस करना है तो उनकी इच्छाओं को आदर करें । उनकी बात का सम्मान करें। जो उनको पसंद नही, वैसा कोई काम ना करें।


9) छोटी छोटी बातों का ध्यान ।

लड़की का बर्थडे, अगर कोई काम बाकी है तो तुरंत उन्हें याद दिलाए। उनकी केयरिंग करें, अगर किसी बात से नाराज हो जाए तो उनको मनाने का पूर्ण प्रयास करें।

जब उनको आपकी जरूरत हो, तब उनकी मदद करने पहुंच जाए।


10) फोन पर रोज बाते करे।

लड़की से दिन में दो बार मैसेज या कॉल से कॉन्टैक्ट अवश्य करें। जब भी दोनों फ्री हो तब मिलने का प्लान बनाए और कोई नई जगह घूमने जाएं। 


11) दूसरी लड़की की तारीफ ना करे।

जिस लड़की को इंप्रेस करना है उनके सामने किसी और लड़की की तारीफ ना करे। लड़की को किसी और से कंपेयर ना करे। और खास कर उनको गंदी नजर से बिलकुल ना देखे


दोस्तों ये ऐसी सॉलिड टिप्स है जिससे कि आप किसी भी स्मार्ट लड़की को इंप्रेस कर सकते है। 


12) दिखावे वाली जिंदगी से दूर रहे।

आजकल हर लड़का इसी में फसा है लेकिन स्मार्ट लड़की दिखावे वालों से दूर रहती है। इसलिए आप जैसे है वैसा ही जीवन जिए। दिखावे के चक्कर में ना फेस। क्योंकि दिखावा लंबे समय तक नही रहता है ।


इसके अलावा लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए इन चीजों को जरूर जाने। (Ladki Impress Karne Ke Pro Tips)

Ladki ko impress kaise kare hindi

A) जब भी लड़की से मिले तो चेहरा खिला और हल्की मुस्कान जरूर रखे,


B) बात बात पर गुस्सा करने वाले लड़के के लिए लड़की को इंप्रेस करना पहाड़ चढ़ने जितना मुश्किल है। अगर आपको बहुत गुस्सा आता है तो पहले उसको कंट्रोल करना सीखना होगा।


C) लड़की पर कभी शक नही करना चाहिए अगर उन्हें ऐसा फील हुआ तो आप से वो दूरी बना लेगी। अगर लड़की पर शक है तो आप डायरेक्ट उन्हें पूछ सकते है।


D) कुछ लड़कियां स्वभाव से बहुत पोलाइट और बोलने में मीठी होती है। अगर आपको लगता है कि हर मीठा बोलने वाली लडकी आपको पसंद करती है तो आप गलत साबित हो सकते है।


E) अगर लड़की आपसे बात करने और मिलने से मना कर दे, तो घबराए नही उन्हें थोड़ा समय दे। उनके साथ जबरदस्ती बिल्कुल न करे। 


F) लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में आपको कई बार "NO" सुनने को मिलेगा । आपको रिजेक्शन या "ना" सुनने की आदत डालनी पड़ेगी। 


G) अगर कोई लड़की आपको ठुकरा दे, तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए क्योंकि उसकी क्या मजबूरी है वो आपको नही पता। 


लड़की इंप्रेस करने के सामान्य सवाल और उनके जवाब :


व्हाट्सएप से लड़की इंप्रेस कैसे करें? ( Whatsapp Se Ladki Impress Kaise Kare? )


व्हाट्सएप पर रोज बात चीत करने की कोशिश करें, सुबह शाम विश करें। उनके स्टेटस का रिप्लाई करें और व्हाट्सएप पर उन्हें कॉल या वीडियो कॉल के लिए रिक्वेस्ट करके बात करे।


लड़की को एक लड़के से क्या उम्मीद होती है? ( What a girl Expect From Boy?)


लड़की चाहती है कि लड़का उनकी छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखे और केयर करता रहे।


लड़कियों को लड़को में सबसे जायदा क्या पसंद होता है? ( What a Girl Like In a Boy?)


लड़कियां चाहती है कि लड़का दिखने में थोड़ा बहुत स्मार्ट हो, रहन सहन ठीक हो, इसके साथ बॉडी लैंग्वेज, ड्रेसिंग सेंस, खुश रहने वाला लड़का सबसे अधिक पसंद करती है


स्मार्ट लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्या करें? (How To Impress Smart Girl In Hindi?)


लड़की को इंप्रेस करने लिए आपको उनसे बात चीत बढ़ानी चाहिए। उनके साथ थोड़ा समय गुजारना चाहिए और उनको थोड़ा स्पेशल फील कराने की कोशिश करनी चाहिए।


लड़की की तारीफ़ में स्पेशल शायरी कौन सी है?


"ख़ामोश रात में तारे नहीं होते, उदास आँखों में रंगीन नज़ारे नहीं होते, हम कभी ना करते याद आपको, अगर आप इतने प्यारे नहीं होते।"


अंतिम शब्द

स्मार्ट लड़की इंप्रेस करना काफ़ी आसान है, बस आपको जबरदस्ती और जल्दबाजी नही करनी है वरना बात बिगड़ जाती है। Ladki ko impress karne के मॉर्डन उपाय आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर कीजिएगा।



No comments:

Powered by Blogger.